सरकारी हॉस्पिटल में MLA ने दिया बच्चे को जन्म : कानों कान खूब हो रही चर्चा, बधाइयों का लगा तांता

Edited By:  |
sarkaari hospital me mla ne diya bachche ko janm sarkaari hospital me mla ne diya bachche ko janm

रामगढ़ : झारखंड की एक विधायक ने अपने बच्चे को सरकारी अस्पताल के जेनरल वार्ड में अपने बच्चे को जन्म दिया है। रामगढ की विधायक ममता देवी का सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह खबर सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बतातें चले कि बीते दिनों रामगढ विधायक ममता देवी ने जिला के सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया है। आमतौर पर कोई नेता विधायक या आलाधिकारी अपने बच्चे को या किसी परिजन को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में नहीं ले जाते ।लेकिन विधायक ममता देवी ने निजी और महंगे अस्पतालों को नही चुनकर सरकारी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। विधायक ममता देवी ने इससे सरकारी संस्थानों की सेवाओं में गुणवत्ता बढाने के मकसद से किया है। विधायक का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में तमाम सुविधाओं के बाद भी लोगों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं नहीं मिल पाती है। इसमें डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही दिखती रही है।

विधायक ममता देवी ने कहा कि यह फैसला सरकारी अस्पतालों में आमजनों का विश्वास बढाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में सरकार की तमाम सुविधाओं के बाद भी लोगों का भरोसा निजी संस्थानों की ओर बढ रहा है। महंगी निजी सेवाओं का लाभ गरीब लोगों तक संभव नहीं हो पाता। लिहाजा जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों या उनके परिजनों का इलाज सरकारी अस्पतालों में होने पर आमजनों का भरोसा न सिर्फ अस्पतालों में बढेगा बल्कि सरकारी अस्पतालों की सेवाओं में भी तेजी से सुधार होगा। विधायक ममता देवी के इस फैसले का सभी लोगों ने स्वागत किया है। यह तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने पर इनदिनों में चर्चा में है। सूबे के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर विधायक ममता देवी को बधाई दी है। उन्होंने विधायक ममता देवी को इसके लिए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है।


Copy