Hindi News / JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख लेने पहुंचा फर्जी अधिकारी...

सरायकेला : JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख लेने पहुंचा फर्जी अधिकारी को ग्रामीणों ने दबोचा

Edited By:  |
saraikela saraikela

सरायकेला:खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये लेने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर चौका थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.

जेएसएससी अधिकारी बताकर ठगी करने का आरोप

पीड़ित अभ्यर्थी ने बताया कि आरोपी ने खुद को जेएसएससी का अधिकारी बताकर नौकरी पक्की कराने का झांसा दिया करता था. शक होने पर उसने ग्रामीणों की मदद से जाल बिछाया. आरोपी के बैग से जेएसएससी भर्ती से जुड़े फर्जी दस्तावेज, कई अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र और अन्य संदिग्ध कागजात बरामद हुए हैं. चौका थाना की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है और पूरे गिरोह की तलाश में जुटी गई है.