सरायकेला : कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर नहर में गिरा,चालक घायल
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 10:12 AM(IST)
सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चैनपुर के पास मंगलवार सुबह कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में गिर गया. हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक अचानक संतुलन खो दिया था, जिसके बाद हाइवा सीधे पुल से नीचे गिर गया.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर दोनों ओर गार्डवाल नहीं है और पुल काफी संकरा होने के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से पुल पर गार्डवाल लगाने,सड़क चौड़ीकरण कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.





