नालंदा में सनकी शख्स ने घरवालों को मारी गोली : बेटा-बहू और पोती की हालत गंभीर, प्रेम विवाह से था नाराज

Edited By:  |
Reported By:
sanki shakash ne ghar walo ko mari goli sanki shakash ne ghar walo ko mari goli

NALANDA :नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सनकी शख्स ने अपने बेटे-बहू और मासूम पोती को गोली मार दी। तीनों को गंभीर हालत में बीम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।

जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से ये सनसनीखेज मामसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ साल पूर्व श्याम लाल यादव के बेटे अमरजीत कुमार ने अनिता नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। मगर इस प्रेम विवाह को लड़के के पिता स्वीकार नहीं किया। घर वालों के विरोध के बाद अमरजीत अपनी पत्नी को लेकर बाहर चला गया था।

छह माह पूर्व एक लड़की का जन्म हुआ। दो दिन पूर्व पति-पत्नी अपने बेटी को लेकर गांव वापस पहुंचे।ग्रामीणों के द्वारा पंचायती के बाद सभी लोगों को घर में जगह दे दी गयी ।लेकिन अभी महज तीन दिन ही बीते थे कि श्याम लाल यादव की बेटे-बहू से खटपट हो गयी। उसके बाद उसने आव देखा न ताव, बेटा ,बहू और पोती को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट ...


Copy