साहेबगंज : आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा लगातार जिले के सुदूरवर्ती इलाकों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में एसपी ने शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्रों में स्थित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भौतिक रूप से निरीक्षण थाना प्रभारी के साथ कर चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मतदाताओं से कहा- 1 जून को निर्भीक होकर करें मतदान

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से चुनाव में भयमुक्त होकर अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व चौकस है. किसी को भी भयभीत नहीं होना है. सभी निर्भीक होकर एक जून को अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.