नवादा : खबर है नवादा जिले से जहां दलालों पर अंकुश लगाने में अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। यह दलाल सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फुसलाकर निजी अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलने का प्रलोभन देकर भर्ती करवा देते हैं और बदले में मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में दलाल के जरिए एंबुलेंस चालक गरीबों को टार्गेट कर उनका आर्थिक दोहन कर रहे हैं। वहीँ जब अस्पताल प्रबंधन से मामले की शिकायत की गई तो वह सीधा पल्ला झाड़ रहे हैं।
सदर अस्पताल नवादा में निजी एंबुलेंस वालों का कब्जा रहता है। हालाँकि कई बार अस्पताल प्रशासन ने नियम बनाया कि निजी एंबुलस अस्पताल परिसर के अंदर नहीं रहेंगे लेकिन हर दफा यह दावा पूरी तरह से फेल साबित होता रहा है। इसपर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड भी कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। सदर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक ले जाने के लिए शहर के दर्जनों निजी क्लीनिक संचालक सदर अस्पताल में मंडराते रहते हैं।
सन्नी भगत की रिपोर्ट

