सड़क पर जा रहा ऑटो नदी में पलटा : गोपालगंज में मचा कोहराम, 20 लोग थे सवार
Edited By:
|
Updated :10 Dec, 2022, 12:14 PM(IST)


गोपालगंज : इस वक़्त की बड़ी खबर समाने आ रही है गोपालगंज से जहां 20 लोगों से भरी ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में ज्यादातर महिलाएं सवार थी।
मामला गोपालगंज के फुलवरिया थाना इलाके का है जहां बथुआ बाजार के नजदीक 20 मजदूरों से भरी ऑटो अमठा कोल्ड स्टोर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नदी में पलट गया। हादसे में बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। शोरगुल सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे सभी लोगों को बाहर निकला। जिसमे 5 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को फुलवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो कर नदी में पलट गया।