Hindi News / बाइक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत, हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार...

सड़क हादसा : बाइक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत, हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
Reported By:
sadak  hadsaa sadak  hadsaa

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से जहां बीती देर शाम जिरवाबाड़ी ओपी के विकास भवन रोड में शिव मंदिर के पास सदर एसडीपीओ के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल के धक्के से मौत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने बाइक सवार को अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा है कि 1 जनवरी की देर शाम करीब नौ बजे जिरवाबाड़ी ओपी के विकास भवन रोड में शिव मंदिर के पास बाइक सवार ने सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान रमेश तांती को उस वक्त जोरदार धक्का मार दिया जब वह ड्यूटी पर जा रहा था. हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बाइक सवार सुमित सिंह को अस्पताल भेजा दिया. बाइक सवार सकरुगढ़ के एसडीओ कोठी के पास का निवासी है. जबकि मृतक होमगार्ड का जवान सकरूगढ़ के जयप्रकाश चौक का रहने वाला है.

मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि रमेश तांती सदर एसडीपीओ आवास पर आवास गार्ड के रूप में तैनात थे. उनकी रात्रि ड्यूटी थी और शाम करीब आठ बजे घर से वे ड्यूटी के लिए खाना का टिफिन लेकर निकले थे. रोज की तरह वे पैदल ही गये थे. तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना में जोरदार आवाज को सुनकर पास से गुजर रहे संतोष,मुन्ना और गौपाल नाम के युवक ने जिरवाबाड़ी ओपी को सूचना दी. सूचना पाकर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. इधर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि जवान की मौत हो गई है. वहीं बाइक सवार युवक को दुर्घटना स्थल से पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.