Hindi News / सड़क हादसे में ऑटो में सवार 7 स्कूली बच्चे सहित 8 घायल, 1...

सड़क हादसा : सड़क हादसे में ऑटो में सवार 7 स्कूली बच्चे सहित 8 घायल, 1 गंभीर रुप से घायल

Edited By:  |
Reported By:
sadak hadsa sadak hadsa

हजारीबाग:बड़ी खबर हजारीबाग से जहां हजारीबाग-धनबाद रोड स्थित हरली चौक पर ऑटो रोक कर बच्चे को बैठाने के दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एमजी हेक्टर गाड़ी ने ऑटो को सीधा टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक अभिभावक तथा 7 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

आपको बता दें कि ऑटो में सवार सभी आदर्श इंद्रा गांधी पब्लिक स्कूल के बच्चे थे जो ऑटो से स्कूल जा रहे थे. हरली चौक पर ऑटो रोक कर एक बच्चे को बैठाया जा रहा था उसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे एमजी हेक्टर गाड़ी ने ऑटो को सीधा टक्कर मार दिया जिसमें एक अभिभावक तथा 7 स्कूली बच्चे घायल हो गए.

घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है.