लोहरदगा :-RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लोहरदगा पहुंचे हैं.वे कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ के लिए रवाना होंगे.उनके आग्मन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे लोहरदगा..

मिली जानकारी के अनुसार वे दो दिनों से लोहरदगा में चल रहे आरएसएस के प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी स्वयंसेवकों से भी वे मिलेंगे और लोहरदगा में झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल के आवास पर भोजन करने के बाद छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर के लिए रवाना हों रह हैं. छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मतांतरित लोगों की घर वापसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। उस कार्यक्रम में झारखंड के गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिले से लोग शामिल होंगे।