रोहतास में दो पक्षों भारी बवाल : जमकर चली गोलियां, 2 की मौत

Edited By:  |
rohtas me do pakshon me bhari bawal rohtas me do pakshon me bhari bawal

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां गुरुवार सुबह दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट और गोलीबारी तक आ पहुंची। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ आक्रोशित दूसरे पक्ष ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी भी मौत हो गई।

मामला सासाराम के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार इलाके का है जहां गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दो पक्षो के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की हत्या गोली मारकर कर दी तो वही दूसरे पक्ष के पीड़ित परिजनों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपित की हत्या कर दी।

वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में दो हत्या के बाद तनाव व्याप्त है। मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह उर्फ झरी सिंह के रूप में हुई है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट


Copy