Hindi News / बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने रौंदा, GT रोड पर लगा जाम

रोहतास में दिखा तेज रफ़्तार का कहर : बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने रौंदा, GT रोड पर लगा जाम

Edited By:  |
rohtas me dikha tej raftaar ka kahar rohtas me dikha tej raftaar ka kahar

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सासाराम से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक सड़क पर ही गिर पड़े। इतना ही नहीं ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने के फ़िराक में सड़क पर पड़े दोनों युवकों को भी रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामला रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेकारी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक में बाइक फस गई तथा वह बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गई। कुछ दूर जाने के बाद सरैया गांव के पास ट्रक में आग भी लग गई। जिससे ट्रक धु धु कर जल गया। जिससे सासाराम से वाराणसी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गई है तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीँ तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रकार ट्रक धू-धू कर जल रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूचना पर पहुंची चेनारी थाना ने शव को कब्ज़े में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान लवकुश दुबे कैमूर जिला के सोनहन थाना के अल्लीपुर का निवासी था, दूसरा जबकि लोकेश तिवारी परशुरामपुर का निवासी के रूप में की गई है। दोनों लोग एक बाइक से एक परिजन के शादी समारोह से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

रंजन सिंह की रिपोर्ट