PATNA:-सरकार बदलने के बाद बिहार की एनडीए सरकार आरजेडी के विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.अवैध बिहारी चौधरी के खुद से इस्तीफा नहीं देने पर उन्हें हटाने की तैयारी एनडीएक की सरकार कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नंदद किशोर यादव ने विधानसभा सचिव को अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नेटिस दिया है.इस नोटिस पर नंद किशोर यादव के साथ ही बीजेपी,जेडीयू एवं हम पार्टी के विधायकों का हस्ताक्षर है.इन विधायकों में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी,मंत्री विजय चौधरी,विधायक रत्नेश सदा, तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य विधायक हैं.



बताते चलें कि अब बिहार में महागठबंधन सरकार खत्म हो गयी है,और एनडीए की सरकार बन चुकी है.अवध बिहारी चौधरी अगस्त 2022 में विधानसभा अध्यक्ष उस समय बनया गये थे जब नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी.उस समय के बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के इस्तीफा देने के बाद अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी थी.