Delhi CM Oath : रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, PM के साथ-साथ NDA के बड़े नेता रहे मौजूद
Delhi CM Oath :सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अब से कुछ देर पहले उन्होंने दिल्ली का रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज सिंह ने भी शपथ ली है।
विदित है कि दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी का राज हुआ है। महिला मुख्यमंत्री की बात करें तो इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी ने बतौर महिला मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं। रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले दो मंत्री है। सियासी पंडितों की माने को बीजेपी आलाकमान ने इन दो लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर अब फोकस किया है।