रांची : त्योहार कोई भी हो लेकिन रांची पुलिस को छुट्टी नहीं मिलती और वे अपने परिवार से दूर ही होली मनाने को मजबूर होते हैं. अगर बात किसी नए दंपति की हो तो फिर उसकी पीड़ा कुछ और ही होगी कि पहली होली को भी उसका पति उसके साथ नहीं है. इसी दर्द को फगुआ के माध्यम से रांची एसपी ने अपने अलग अंदाज में बयां किया. जब उनके फगुआ गीत पर पुलिसकर्मी खूब झूमते नजर आए.
फगुआ ऐसा कि एसएसपी की पत्नी भी थोड़ी शरमा गई. राजधानी रांची में होली का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है. एक तरफ जहां लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर हर पल हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी रांची पुलिस कप्तान के आवास पर होली खेलते नजर आये.
