Hindi News / नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद,जनहित सेवा ट्रस्ट 10 सालों से निभा रही जिम्मेदारी

रांची में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह : नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद,जनहित सेवा ट्रस्ट 10 सालों से निभा रही जिम्मेदारी

Edited By:  |
ranchi mein 51 jodo ka samuhik vivah ranchi mein 51 jodo ka samuhik vivah

रांची:धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को जनहित सेवा ट्रस्ट की ओर से 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए उपहार भी भेंट किए.

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों के विवाह का आयोजन कर रही है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट अब तक करीब चार हजार शादियां संपन्न करा चुका है और समाज के सहयोग से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक सेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया. उपस्थित लोगों ने जनहित सेवा ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया.सभी ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की.