रांची: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पिठौरिया थाना क्षेत्र के चौली गांव में पांच से छह अपराधियों ने अनिल केसरी और संजय केसरी के घरों को निशाना बनाया। अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार,पांच से छह हथियारबंद अपराधी चौली गांव पहुंचे और अनिल केसरी तथा संजय केसरी के घरों में घुस गए। इसके बाद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और घर में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

वारदात के बाद इलाके में दहशत

घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि,लूटे गए सामान की कुल कीमत और घटना में किसी अन्य संपत्ति की चोरी हुई है या नहीं,इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

जांच में जुटी पिठौरिया पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पिठौरिया थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने,वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल,आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

रांची से नैयर की रिपोर्ट