JHARKHAND NEWS : रांची में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल
रांची: महिला किसान खुशहाली योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन वर्कशॉप का गुरुवार को रांची में आयोजन किया गया.कार्यक्रम में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वर्कशॉप में बड़ी संख्या में महिला कृषकों के साथ जेएसएलपीसी,गैर सरकारी संगठन और कृषि के क्षेत्र में काम कर रहे कई अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए.
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रगतिशील महिला किसानों को लेकर राज्य सरकार योजनाबद्ध रूप से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इसकी पहचान एक फसलीय राज्य के रूप में है. समेकित खेती के माध्यम से महिला किसानों और राज्य की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. कृषि मंत्री ने कहा कि झारखंड के एक जिले से 70 महिलाओं को समेकित खेती से जोड़ा जाएगा. इस प्रकार 1 साल में 350 महिला किसान और निर्धारित पांच सालों में 1680 महिला किसानों को मॉडल के रूप में चुना जाएगा.





