रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां हरमू बायपास रोड स्थित दमारो फर्नीचर के शोरूम के ऊपरी तल्ले में अचानक आग लग गई. आग लगते ही शोरूम के मैनेजर ने तत्काल अग्निशमन विभाग और सुखदेव नगर थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 3 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.


अग्निशमन विभाग के कर्मियों की मानें तो आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. शोरूम के संचालकों ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों की तत्परता की वजह से आज एक बड़ी दुर्घटना को समय रहते काबू में कर लिया गया है.