रांची : शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार और खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं. कोई हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचता है तो कहीं दुल्हन ही स्कूटी पर सवार होकर मंडप में आती है. कुछ इसी तरह का नजारा रांची के टाटीसिल्वे में देखने को मिला.


जेसीबी से दुल्हा पहुंचा दुल्हन को लाने

टाटीसिल्वे में एक युवक अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जेसीबी मशीन पर चढ़कर बारात लगाने दुल्हन के घर पहुंचा. इतना ही नहीं शादी के बाद अपनी दुल्हन को भी जेसीबी पर बैठा कर विदा कर घर ले गया. इस अनूठे बारात को देख लोग हत्प्रभ हो गए. यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना है.