रामगढ़:बड़ीखबर रामगढ़ से जहां बाइकसवार 2 अपराधियों ने शहर के बीचोबीचबिजोलिया में कार में सवार ठेकेदार पर गोली चलाई है. घटना में ठेकेदार घायल हो गए हैं. अपराधियों ने लगातार तीन फायरिंग करने के बाद वहां से फरार हो गया. घायल ठेकेदार को स्थानीय होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट चुकी है.
बताया जा रहा है किआज यह तीसरा मौका है जब लगातार अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हवाई फायरिंग के साथ ठेकेदार को निशाना बनाया गया है. अपराधियों ने पिछले2दिनों से पतरातू में निर्माणाधीन रेल कंपनी में हवाई फायरिंग की और आज शहर के बिजोलिया में स्थानीय ठेकेदार को मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने निशाना बनाया. पहले से घात लगाए बैठे इन अपराधियों ने कार में सवार ठेकेदार पर लगातार तीन फायरिंग की. फायरिंग की आवाज के बाद जब लोगों की भीड़ घटना स्थल की ओर बढ़ रही थी तब इन दोनों अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर वहां से रफूचक्कर हो गया.
सड़क के बीचो बीच गोलियों के खोखे बता रहे हैं कि दो अलग-अलग पिस्टल से ठेकेदार पर निशाना बनाया गया है. हमले में घायल ठेकेदार स्थानीय होप अस्पताल में एडमिट हैं. वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है.
