रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के NH- 23 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवजात सहित महिला की मौत हो गई. घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने छतर मांडू के समीप रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवजात समेत महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बताया जा रहा है कि NH- 23 पर अज्ञात वाहन के धक्के से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया है. पिछले 5 घंटो सें सड़क जाम लगा हुआ है. सड़क जाम होने से रोड के दोनों किनारे करीब 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नवजात समेत महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्रामीण आए दिन दुर्घटन के शिकार हो रहे हैं लेकिन इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. घटना स्थल पर रामगढ़ एनडीसी, बीडीओ, सीओ और रामगढ़ थाना के जवान मौजूद हैं और लगातार सड़क जाम करने वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं. रामगढ़ एनडीसी ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी.

रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट--