रामगढ़:खबर हैरामगढ़ की जहां जिले के सीसीएल भुरकुंडा न्यू वर्कशॉप में20से30की संख्या में आये डकैतों ने हथियार के बल पर 8 से 10 लाख का सामान लूट कर भागा. लुरोरों ने विरोध करने पर गार्ड को पीटा. घटना के बाद पुलिस पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए तफ्तीश में जुटी.

घटना के संबध में बताया जाता है कि डकैतों ने न्यू वर्कशॉप में धावा बोल कर पहले सायरन का तार और सीसीटीवी फुटेज कैमरे तोड़ा. उसके बाद तीन अलग-अलग हिस्सों में बंट कर गार्ड को पिटते हुए बंधक बना लिया और फिर स्टोर के सटर का ताला तोड़ दिया और लगभग दस लाख सीसीएल के संपत्ति को लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायल होमगार्ड रमेश यादव से वारदात की पूरी जानकारी ली. जिसके बाद भुरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट चुकी है.