GAYA : बिहार के गया में 'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान के सदस्यों के द्वारा अनूठी पहल की गयी है. इस अभियान के सदस्यों ने पेड़ों में राखी बांध कर रक्षा बंधन त्योहार मनाया है. इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया. यहां पर गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में कार्यरत वीर जवानों को भी राखी बांधी गयी और उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई.

फौजी भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण अभियान के सदस्यों की सराहनीय पहल

गया में पेड़ों को राखी बांध मनाया गया रक्षा बंधन

दरअसल, 'हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण' अभियान मॉर्निंग वॉकर लोगों का ग्रुप है, जिनके द्वारा ब्रह्मयोनि पहाड़ में हजारों पेड़ लगाए गए हैं. इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस ग्रुप के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि हमलोग अपना पारिवारिक उत्सव भी यहीं मनाते हैं और वैसे मौके पर पेड़ लगाए जाते हैं. गया में गर्मी भी बहुत ज्यादा पड़ती है. ऐसे में पेड़ लगाना जरूरी है. तभी बारिश होगी और लोगों का जीवन बचेगा.

फौजी भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण अभियान के सदस्यों की सराहनीय पहल

ब्राह्मणी पहाड़ी की बात करें तो यहां एक से एक औषधीय पौधे हैं, जो लोगों को रोग मुक्त करने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं. ऐसे में हमलोगों ने ठाना है कि यहां का वातावरण हरा भरा रहे, इसे लेकर लगातार हमलोग पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं.

फौजी भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण अभियान के सदस्यों की सराहनीय पहल

वहीं, प्रो. प्रतिभा कुमारी ने बताया कि पेड़ों के प्रति बच्चों का भावनात्मक जुड़ाव हो, इसे लेकर आज रक्षाबंधन के दिन पेड़ों को राखी बांधी गई है, इसमें स्थानीय नाजरेथ और राजकीय कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हैं. जिस तरह से बच्चे देश का भविष्य है, उसी तरह से मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़ों का रहना जरूरी है.

फौजी भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण अभियान के सदस्यों की सराहनीय पहल

आज रक्षाबंधन के दिन हमलोगों ने पेड़ों को राखी बांधी है और उनको सरंक्षित रखने का शपथ भी लिया है. पितृपक्ष के मौके पर गया आने वाले पिंडदानी यहां आकर अपने पुरखों की याद में पेड़ लगाते हैं. हमलोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य त्योहारों को भी पेड़ों के साथ केक काट कर मनाते हैं.