धनबाद : झारखंड के महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन रांची से दुमका जाने के क्रम में धनबाद परिसदन में विश्राम के लिए रुके. धनबाद में राज्यपाल को उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार के साथ डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने स्वागत किया. वहीं सर्किट हाउस में जिला पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
बता दें की राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को दुमका में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर झंडात्तोलन करेंगे. राज्यपाल के आने की सूचना के बाद जिला पुलिस द्वारा बरवाअड्डा से लेकर धनबाद परिसदन तक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अपने पूरे परिवार के साथ दुमका गये हैं.
