रांची :राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आज रावण दहन होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 70 फीट के बने रावण, 65 फीट के कुंभकरण और 60 फीट के बने मेघनाथ के पुतले का दहन का किया जाएगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इस बीच सीएम हेमन्त सोरेन मोरहाबादी मैदान पहुंच गये हैं. थोड़ी देर में रावण दहण करेंगे.
आपको बता दें कि 1948 से ही पंजाबी हिंदू बिरादरी के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 70 फीट के बने रावण, 65 फीट के कुंभकरण और 60 फीट के मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे. इस बार तीर के बजाय रिमोट का बटन दबाते ही रावण जल उठेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों रावण के पुतले का वध होगा. इस दौरान पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही भांगड़ा पाईका और छउ नृत्य का भी कलाकारों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा.
