PURNIA :पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पूरे एक्शन में दिख रहे है। उन्होंने आज पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का जायजा लिया था और वहां पसरी गंदगी को देख काफी नाराज हुए थे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के साथ-साथ कई रेलवे के बड़े अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद अब रेल प्रशासन की नींद खुली है।
हरकत में आया रेल प्रशासन
पप्पू यादव की नाराजगी के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है और 5 घंटे के अंदर पूरे स्टेशन को बकायदा धोया गया और साफ-सफाई की गई। सांसद के इस तरह से अचानक सभी जगह पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी लेकर उसको ठीक करने की पहल को लोग सराह रहे हैं।
हालांकि, पप्पू यादव ने भी कहा है कि जल्द ऐसी सारी व्यवस्था को बदला जाएगा, जिससे पूर्णिया की जनता परेशान है। वहीं, स्टेशन उपाधीक्षक ने भी माना है कि रेलवे परिसर में गंदगी थी और सांसद अचानक पहुंच गए तो नाराज दिखे लेकिन अब हम लोग इस व्यवस्था को जल्द ठीक कर लेंगे।
