रांची : पूर्व सांसद राहुल गांधी के जन्म दिन पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. सभी कांग्रेस जनों ने 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. वहीं इस मौके पर गरीबों को भोजन भी कराया गया.


राहुल गांधी का जन्मदिन आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने जहां बड़ा सा केक काटकर कार्यकर्ताओं को खिलाया और राहुल गांधी के सपने को साकार करने के लिए 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया वहीं दूसरी तरफ गरीबों को भोजन की भी प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था की गई. कांग्रेस भवन में रिक्शा चालकों और फुटपाथ दुकानदारों को खाना खिलाया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता सह अध्यक्ष झारखंड गौ सेवा आयोग राजीव रंजन प्रसाद समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर दोहराया कि 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया है.