जमुई-खबर बिहार के जमुई से है..जहां स्कूल भवन के पास से विशालकाय अजगर निकला है जिसके बाद स्कूल एवं आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग को दिया गया,जिसके बाद मौके पर आए वनकर्मियों ने अजगर को रेसक्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया.
अजगर मिलने की घटना जमुई जिले के झाझा थाना के रेलवे हाई स्कूल के तालाब के पास की है.स्थानीय लोगों ने बताया कि विशालकाय अजगर निकलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.कुछ देर के लिए भय का वातावरण भी बन गया. पर वन कर्मियों द्वारा रेसक्यू किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
