Hindi News / DM ने बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित...

पूर्णिया में शारदीय (खरीफ) महाअभियान का शुभारंभ : DM ने बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित

Edited By:  |
purniya mai shardiye(kharif) mahaabhiyaan ka shubharambha purniya mai shardiye(kharif) mahaabhiyaan ka shubharambha

पूर्णिया : शारदीय (खरीफ) महाअभियान जिला कार्यशाला का सोमवार को पूर्णिया के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस मौके पर कृषि विभाग के वरीय अधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर की कृषि विभाग के कर्मी के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.

कार्यशाला में जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि कृषि में नवाचार, नई तकनीक का प्रयोग, आधुनिक कृषि, सरकार की योजनाएं और पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला रखी गई है. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रासरूट पर जाकर किसानों को कृषि में बेहतर प्रबंधन करने हेतु बताया जा रहा है जिससे कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--