पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By:  |
purniya mai bhishan sadak hadsa purniya mai bhishan sadak hadsa

पूर्णिया:बड़ी खबर बिहार केपूर्णिया से है जहां सरसी थाना के रघुनाथपुर के पास स्टेट हाइवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर होने से एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में मृतका कंचन देवी के पति मोती ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी, चाचा और छोटा भाई समेत कुल सात लोग टेंपो से तिलक चढ़ाने पटना रहिका गए हुए थे. रात में वे लोग टेंपो से वहां से अपने घर कुंवारी लौट रहे थे. तभी सरसी थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर तेज गति से आ रही ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त ठोकर मार दी. हादसे में उसकी पत्नी कंचन देवी, उनके चाचा जाबो ऋषि और भाई कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच लाया गया.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--