प्रेम विवाह कर SP ऑफिस पहुंची लड़की : बोली मम्मी-पापा से है जान का खतरा, बचा लीजिये सर
बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने के बाद लड़की को अपने ही मां-बाप से जान का खतरा बन गया है। आज प्रेमी जोड़ा एसपी ऑफिस पहुंची एसपी से मिलकर लड़की ने अपने पिता और भाई से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। लड़की ने SP से कहा कि मम्मी-पापा से है जान का खतरा, बचा लीजिये सर।
मामला बेगूसराय के चकिया थाना इलाके का है। जहां अमरपुर गांव निवासी बबलू राय की 21 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी अपने गांव के ही सुरेंद्र कुमार दास के पुत्र अभिषेक कुमार राज से 23 फरवरी 2022 को समस्तीपुर के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। लड़की परिजनों को बताया कि वह गांव के ही अभिषेक कुमार से प्रेम करती थी और उसी से शादी कर ली है।
वहीँ यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी और उसके पिता ने अंतरजातीय शादी को मानने से मना कर दिया और 22 अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल के रहने वाले 40 वर्षीय युवक से उसकी शादी जबरदस्ती रचा दी जबकि वह पहले से ही अभिषेक कुमार के साथ शादी कर चुकी है। इसके बाद लड़की मौके भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंची और उसके साथ SP कार्यालय पहुंची।
एसपी योगेंद्र कुमार से मिलकर जान रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि अंतर्जातीय शादी से नाराज उसके पिता और भाई कभी भी पति पत्नी की हत्या कर सकते हैं और उनके ससुराल वालों की भी हत्या कर सकते हैं । इसलिए उन्हें सुरक्षा दिया जाए।