PATNA- देश के 6 मुख्यमंत्रियों के सहयोग से चल रहा जन सुराज अभियान, आगे क्राउड फंडिंग का सबसे बड़ा मंच तैयार होगा :जन सुराज अभियान के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "पैसा सरस्वती से आ रहा है। पिछले 10 सालों में जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है, उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था। उनमें से 6 अभी मुख्यमंत्री हैं। वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं।
आगे कुछ दिनों में क्राउड फंडिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। बिहार के लोग अपनी ओर से छोटा योगदान देकर भी इस पूरे प्रक्रिया में अपना योगदान दे पाएंगे। बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ है। अगर दो करोड़ लोग भी ₹100 देंगे तो 200 करोड़ रुपए हो जाएगा और जनता के पैसों से ही जन सुराज का अभियान आगे चलेगा।"
