रांची : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सोहराय की शुभकामनायें दी है.



राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सोहराय की दी शुभकामनायेंराज्यपाल ने कामना की है कि झारखंड का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आये. आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी राज्यपाल ने सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.


राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सोहराय की दी शुभकामनायें

वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी प्रकृति महापर्व सोहराय के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई , शुभकामनाएं और जोहर लिखा है. उन्होंने लिखा है कि मानव जीवन के अस्तित्व का शाश्वत आधार है प्रकृति. प्रकृति प्रेम, उत्सव, उमंग और सामाजिक समरसता का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए यही कामना करता हूं. जय जोहार लिखते हुए उन्होंने गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर भी सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.