औरंगाबाद : बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां मदनपुर के आंजन थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने पचरुखिया पहाड़ के पास करीब 2.5-2.5 किलोग्राम का दो IED बरामद किया है.
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन में संदिग्ध विस्फोटक दिखाई दिए. इसके बाद इलाके को सुरक्षित कर बम निरोधक प्रक्रिया के तहत दोनोंIEDको मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.
बताया गया कि यह कार्रवाई पचरुखिया कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर पूरब पहाड़ी इलाके में की गई.IEDमिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में भी सघन तलाशी अभियान चलाया.
आंजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार,एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस औरCRPFकी संयुक्त टीम जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित नक्सली ठिकानों और रास्तों की जांच कर रही है.
दोIEDकी बरामदगी और उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किए जाने के बाद इलाके में सुरक्षा अभियान और तेज कर दिया गया है.
औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-
