जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहांपुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाली 2 महिला और 1 पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है.

मामले में सिटी एसपी ने बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र में मोहम्मद जाबिद खान,जाबीद खान की पत्नी रूही परवीनऔर जरीना परवीन को गिरफ्तार किया गया है. तीनों के पास से आठ सौ पुड़िया ब्राउनसुगार भी बरामद किया गया है.

जबीद खान पर हत्या,फिरौती, डकैती जैसे कई मामले पूर्व में दर्ज है.

आपको बता दें कि तीनो ब्राउन शुगर कारोबारियों के साथ एक तीन साल की चोटी बच्ची भी है जो जाबिद खान और रूही परवीन की बच्ची है. माता पिता के साथ देखा गया.बच्ची माता-पिता के बगैर नहीं रह सकती. लेकिन छोटी बच्ची होने के कारण और घर पर कोई रिश्तेदार नहीं होने के कारण बच्ची को उसके मां बाप के साथ रखा गया है.