पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पद के एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी दै।कहा- जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और दृष्टि उत्कृष्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।’’कहा- जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और दृष्टि उत्कृष्ट

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू कल अपना नामांकन करेगीं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।