पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है पटना से जहां अवैध बालू लदे नाव में जोरदार धमाका हुआ है। इस दौरान नाव पर मौजूद 5 मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।
मामला पटना जिले के मनेर इलाके का बताया जा रहा है जहां अवैध खनन में लिप्त बालू लदे नाव में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। जानकारी मिल रही है कि नाव पर सवार मजदूर गैस सिलिंडर से खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। वहीँ हादसे में नाव पर सवार 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जाँच में जुट गई है।

