Hindi News / बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर तेजस्वी यादव बोले-सरकार को करनी चाहिए मदद,गंभीर संकट...

पटना : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर तेजस्वी यादव बोले-सरकार को करनी चाहिए मदद,गंभीर संकट की घड़ी है

Edited By:  |
patna patna

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं. कई परिवारों के घरों में खाने का अनाज तक नहीं है और लोग गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने मांग की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती करे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर संकट की घड़ी है और इस मुश्किल समय में सभी को मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए.

वहीं, तेजस्वी यादव ने बाढ़ के साथ-साथ महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग बाढ़ से परेशान हैं, तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

तेजस्वी यादव ने टमाटर, दाल, चीनी, तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों का जिक्र करते हुए सरकार पर टैक्स और महंगाई को लेकर निशाना साधा. उनका आरोप है कि बाढ़ की मार झेल रहे लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है, जिससे आम जनता में निराशा बढ़ रही है.