लोहरदगा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित इंटर कला की परीक्षा में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मिशन चौक की रहने वाली एमएलए कॉलेज की छात्रा दीक्षा साहू ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की है. इस सफलता से छात्रा दीक्षा परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है.

इंटर कला की परीक्षा में लोहरदगा की बेटी दीक्षा साहू राज्य में बनी 2nd टॉपर

दीक्षा के पिता ओम प्रकाश साहू सब्जी व्यवसाई हैं. जबकि माता नीलम देवी गृहणी हैं. दीक्षा फिलहाल रांची में सीटीयू की परीक्षा में शामिल होने के लिए गई हुई थी. वे परीक्षा देने के बाद अपने बुआ के घर में थी. इसी दौरान उसे यह जानकारी मिली कि उसने इंटर कला में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. सफलता से उसका पूरा परिवार काफी खुश है. दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है.