Hindi News / अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम,नग्न अवस्था में मिला शव

पलामू में जमीन कारोबारी का मर्डर : अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम,नग्न अवस्था में मिला शव

Edited By:  |
palamu mein zameen karobari ka murder palamu mein zameen karobari ka murder

पलामू:जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए जमीन कारोबारी विनीत तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी. अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में उसका अपहरण कर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है. विनीत का शव रविवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में नग्न अवस्था में बरामद हुआ है.

मृतक की पहचान रेड़मा निवासी विनीत तिवारी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक,बताया जा रहा है कि परिजनों को सबसे पहले अपहरण की खबर मिली थी , जिसके बाद हड़कंप मच गया था.आनन-फानन में परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने पलामू के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद फिर हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई.

परिजनों ने जमीन विवाद या पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.