Hindi News / जेएमएम नेता लड्डू खान मर्डर केस का गवाह था समीर,अपराधियों ने मारी गोली

पलामू में गोलीबारी : जेएमएम नेता लड्डू खान मर्डर केस का गवाह था समीर,अपराधियों ने मारी गोली

Edited By:  |
palamu mein golibari palamu mein golibari

पलामू: जिले के मेदिनीनगर से बड़ी खबर सामने आई है. बस स्टैंड स्थित एक ऑफिस में देर रात हुई गोलीबारी में युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. मृतक समीर खलीफा, पूर्व जेएमएम नेता लाडले हसन उर्फ लड्डू खान के करीबी थे और उनके हत्याकांड में गवाह भी थे.

बस स्टैंड स्थित राजा साहेब बस कार्यालय में फायरिंग

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित राजा साहेब बस कार्यालय में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर युवक की गोली मार दी.घटना के बाद गंभीर रूप से घायल समीर खलीफा को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहांडॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दहशत फैलाने के मकसद से कीपांच राउंड फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, अपराधी छत के रास्ते कार्यालय में दाखिल हुए और गुड्डू खलीफा उर्फ मो. समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए उस पर गोली चला दी. इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अपराधी ने करीब पांच राउंड फायरिंग की है. हालांकि, मौके पर मौजूद इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू नाम के शख्स और एक अन्य युवक को अपराधियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है.

फैज खान समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इधर,पुलिस ने इस मामले में त्तपरता दिखाते हुए फैज खान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के तार एक पुराने चर्चित मामले से जुड़ते दिख रहा है.

पुरानी रंजिश का ग्वाह था मृतक

गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में महावीर मंदिर के पास लाडले हसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें फैज खान पहले से ही नामजद आरोपी रहा है. ऐसे में पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गवाही से जोड़कर देख रही है. इस घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है.

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी सुलझाने का आश्वासन दिया है.