पाकुड़:बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर गांव में दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम घटना स्थल जैसे ही पहुंची कि अचानक उन पर उपद्रवियों ने पथराव शुरु कर दिया जिससे पुलिस के 2 जवान घायल हो गया. वहीं पुलिस की वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि पुलिस की मानें तो पुलिस ने घटना पर नियंत्रण पा ली है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.
मामला बताया जा रहा है कि एक लड़की की फोटो वायरल करने को लेकर यह विवाद बढ़ा था जो तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके कारण इस घटना में उपद्रवियों द्वारा पथराव,तोड़फोड़ जैसी घटना को अंजाम दिया. इधर पुलिस ने गांव में 144 धारा लगा दी है. साथ ही पुलिस की टीम द्वारा गांव में लगातार कैम्प कर मोर्चा संभाले हुई हैं.
