पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां अमरापाड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 2 युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपी युवकों को अरेस्ट कर लिया है.

मामले में पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत शुक्रवार को आरोपी युवकों ने दो युवती को घर छोड़ने के बहाने दूसरी जगह ले गया और उसके साथ गैंग रैप की घटना को अंजाम दिया था. वहीं घटना को लेकर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस रेपिस्ट को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी बीच पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी दो रेपिस्ट में मुख्य आरोपी रावण मुर्मू उर्फ रावण सोरेन एवं पतरस मुर्मू को पकड़ने में सफलता पाई है. पुलिस ने दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया है और शेष रैपिस्ट आरोपियों की धड़ पकड़ में जुटी है.