बोकारो : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और आतंकवादियों को Thank You बोलने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को लेकर देश शोक में है तो दूसरी तरफ बोकारो का एक व्यक्ति पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्करे तैयबा को सोशल मीडिया द्वारा धन्यवाद दे रहा था. बालीडीह पुलिस ने मंगलवार रात में नौशाद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी ने इसकी पुष्टि की है.

बोकारो में आतंकियों को थैंक्यू कहने वाला गिरफ्तार

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार दोपहर में आतंकवादियों ने बड़ा हमला किया. आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. मरनेवालों में एक महिला भी शामिल है. वहीं कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है. इनमें से अधिकांश गुजरात, महाराष्ट्र,कर्नाटक, तमिलनाडु और ओड़िशा आदि राज्यों के पर्यटक थे.

बोकारो में आतंकियों को थैंक्यू कहने वाला गिरफ्तार