CM नीतीश को अश्विनी चौबे की खुली चुनौती : कहा : हिम्मत है तो करा लें पुल टूटने की CBI जांच

Edited By:  |
NITISH KUMAR KO ASHWINI CHAUBEY KI CHUNAUTI NITISH KUMAR KO ASHWINI CHAUBEY KI CHUNAUTI

Buxar :भागलपुर में भरभराकर पुल टूटने की घटना पर बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने हल्ला बोल दिया है और लगातार नीतीश सरकार को घेर रही है। बक्सर के सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है।


अश्विनी चौबे की नीतीश को चुनौती

बक्सर के ब्रह्मपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सांसद अश्विनी चौबे जमकर गरजे और गंगा पर बन रहे अगुआनी पुल के टूटने पर जमकर भड़ास निकाली। अश्विनी चौबे ने इस घटना के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर नैतिकता बची हो तो इस्तीफा देकर CBI से जांच कराएं।

जांच पर उठाए सवाल

अश्विनी चौबे ने ये भी कहा कि सालभर में दो मर्तबा पुल का टूट जाना बिहार में करप्शन को दर्शाता है। इसके साथ ही अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को जांच का जिम्मा देने पर सवाल खड़ा किया और कहा कि सीएम ने कई साल से जिस अफसर को अपनी गोद में पाला हो, वह इस मामले की भला क्या जांच करेगा।


Copy