उत्साह में जेडीयू नेता : कह रहे- नीतीश को बिहार के साथ अब देश को बचाने के लिए आगे आने की जरूरत..

Edited By:  |
Reported By:
NITISH NITISH

जेडीयू के चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के साथ साथ अब देश को बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से भाजपा मुक्त राष्ट्र निर्माण की शुरुआत हो चुकी है।

मधुरेन्दु पांडेय ने कहा कि देश में विभाजनकारी शक्तियां और धार्मिक उन्माद चरम पर है। सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी गंदी सियासत करने पर उतारू है। साथ ही राजनीति में भाजपा राजनीतिक नैतिकता को ताक पर रखकर देश में हिंदुत्व के नाम पर गृह युद्ध का माहौल बना रही है। भाजपाधर्म, मंदिर मस्जिद के नाम पर राजनीति कर रही है । जो देश के लिए घातक साबित होगा । देश की एकता एवं अखंडता को भाजपा की कार्यशैली से खतरा है। इसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब आगे आने की जरूरत है। भाजपा की राजनीतिक चरित्र से देश की जनता वाकिफ हो चुकी है अब आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है। बीजेपी देश में विकास के नाम पर विनाश और रोजगार के नाम पर बेरोजगारी का तोहफा दे रही है


Copy