जमशेदपुर: मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 से वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशी डॉ.गुंजन कुमारी मालाकार ने लोगों के बीच जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया. वार्ड नंबर-13 के लोगों सेअपने पक्ष में वोट मांगा.मीडिया से बातचीत करते हुए गुंजन कुमारी मालाकार ने कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे काफी मिल रही है. क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सेवा भाव से कार्य करने का मुझेमौका मिलेगा.
निगम चुनाव की बढ़ी हलचल
