Hindi News / टूरिस्ट बस और ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

NH-2 पर बड़ा सड़क हादसा : टूरिस्ट बस और ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

Edited By:  |
Reported By:
NH-2 par bda sadak hadsa NH-2 par bda sadak hadsa

कैमूर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर से जहां ट्रक और टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि इस टक्कर की आवाज काफी दूर लोगों को सुनाई दी। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में 35 से ज्यादा टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हे स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां NH-2 पर बीज निगम के समीप टूरिस्ट बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में टूरिस्ट बस में सवार 35 टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिल रही है कि सभी टूरिस्ट कोलकाता से आगरा जा रहे थे तभी घने कोहरे की वजह से उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

वहीँ मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी कुदरा में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन और NHAI की टीम भी पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य में जुट गई है।