जहानाबाद में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तेजस्वी पर प्रहार, कहा : EC क्या होता है..नहीं है इसकी जानकारी
JEHANABAD :जहानाबाद के गांधी मैदान में NDA द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल समेत सभी NDA में शामिल सभी दल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि लालू यादव के पुत्र तथा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता को भारत रत्न देने का मांग की है लेकिन उनको यह पता नहीं है कि उनके पिता कितने मामलों में चार्जशीटेड हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं। अगर तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग क्या होता है, इस बात की जानकारी होती तो कभी भी वे चुनाव आयोग के खिलाफ में नहीं बोलते। सबसे बड़ी बात है कि उन्हें चुनाव आयोग क्या होता है, इस बात की जानकारी ही नहीं है।
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास पासवान, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत काफी संख्या में सभी दल के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
(जहानाबाद से चंदन मिश्र की रिपोर्ट)